आंवला बरेली
अलीगंज। क्षेत्र के ग्राम अलीगंज में गुरुवार को आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. जीराज सिंह यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने डॉ. जीराज सिंह यादव के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी से उन्हें टिकट मिलने की कामना की। टूर्नामेंट आयोजन समिति में विशाल पाण्डेय, शानू खान, ताजवर, नय्यर, शाहनवाज, इरशाद और मोइन सहित कई युवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उद्घाटन मैच अलीगंज और खैलम की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में खैलम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अलीगंज को 16 रन से पराजित कर जीत दर्ज की।
इस अवसर पर डॉ. जीराज सिंह यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेल अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष की सीख देते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजनों से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों और आयोजन समिति को शुभकामनाएं देने के साथ हुआ। पूरे आयोजन में उत्साह और खेल भावना का माहौल देखने को मिला।
प्रवीन कुमार सक्सेना तहसील रिपोर्टर आंवला जिला बरेली