सीतामढ़ी के बैरगनिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जमीन पर जिला परिषद द्वारा कॉम्प्लेक्स मार्केट बनाने को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा भारी हंगामा किया गया। स्थानीय लोगों ने काम शुरू होते ही विरोध जताया और निर्माण रोक दी। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर मामला को शांत कराया। विरोध बढ़ता देख ठीकेदार अपना JCB लेकर वापस चला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्तपाल की जमीन मरीजों के सुविधा के लिए है। यहां पहले से ही जगह का कमी है। डॉक्टर आवास, पार्किंग और ओपीडी विस्तार के लिए जमीन चाहिए। ऐसे में इस जगह कॉम्प्लेक्स बनाना जनहित के खिलाफ है। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने यह भी चेतावी दी कि हॉस्पिटल की जमीन पर जिलापरिषद की कोई कॉम्प्लेक्स बनी तो बड़ा आंदोलन होगा। साथ ही प्रदर्शनकारियों द्वारा आत्मदाह की चेतावी भी दी गई।।
सीतामढ़ी पुष्पक सिंह रिपोर्टर