बहराइच
विश्व पर्यावरण दिवस पर आस्था वेलफेयर सोसायटी(AWS )पशिक्षण केंद्र पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर पर्यावरण का जीवन में कितना महत्व पर चर्चा की गई साथ ही कार्यक्रम में मौजूद बेटियों को पेड़ दे कर प्रकृति मानव जीवन में योगदान और उसकी महत्वता को भी समझाया गया।संस्था की डायरेक्टर सविता वर्मा ने पीपल,नीम,मोरगा,तुलसी आदि के पेड़ बेटियों को देकर पेड़ों के औषधीय गुणों के साथ साथ पर्यावरण को संतुलित रखने में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर शीबा,नसरीन,मिनी साहू आस्था वर्मा,मुस्कान साहू,शालिनी वर्मा, शाहीन,सबा नसरीन ने पेड़ लगाने के साथ उनकी देखरेख का भी संकल्प लिया।