बरेली में उत्तर प्रदेश पुलिस (आरक्षी) भर्ती परीक्षा के आयोजन को देखते हुए बरेली पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। आगामी 8, 9 और 10 जून 2026 को सुबह 5:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा।बरेली शहर से रामपुर/दिल्ली की ओर वाहन झुमका चौराहे के बजाय महादेव पुल, श्यामगंज पुल, डेलापीर, विलवधाम और विलवापुल होकर गुजरेंगे।दिल्ली/मुरादाबाद/रामपुर से बरेली में प्रवेश भारी वाहन झुमका तिराहा से बड़ा बाईपास होते हुए विलवापुल, विलवधाम, इन्वर्टिस तिराहा होकर ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे।बदायूं से लखनऊ/शाहजहाँपुर/पीलीभीत की ओर वाहन रामगंगा तिराहा से बुखारा मोड़ और फरीदपुर होकर जाएंगे।लखनऊ/शाहजहाँपुर से दिल्ली/रामपुर/मुरादाबाद की ओर भारी वाहन बड़ा बाईपास, विलवधाम, विलवा और झुमका तिराहा होते हुए निकलेंगे।पीलीभीत/नैनीताल से बदायूं की ओर वाहन बड़ा बाईपास और फरीदपुर होकर जाएंगे।यह डायवर्जन आकस्मिक सेवा वाहनों, रोडवेज बसों और नगर निगम की बसों पर लागू नहीं होगा।परीक्षा केंद्र प्रवेश बरेली कॉलेज और बरेली इंटर कॉलेज जाने वाले परीक्षार्थी केवल कॉलेज के पश्चिमी गेट (कालीबाड़ी मन्दिर की तरफ) से ही प्रवेश करेंगे। पूर्वी गेट (मानसिक चिकित्सालय साइड) परीक्षा के दिन बंद रहेगा।सभी परीक्षार्थियों और उनके परिजनों से अपील की गई है कि वे पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें। शहर के भीतर जाने के लिए झुमका तिराहा, विलवा अंडरपास, विलवधाम अंडरपास, इन्वर्टिस तिराहा, रामगंगा तिराहा और बुखारा मोड़ का उपयोग करें।छोटे वाहन थाना बारादरी, प्रेमनगर, इज्जत नगर, सीबीगंज, कोतवाली, किला और हाफिजगंज के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी छोटे वाहनों (दो पहिया, ऑटो, ई-रिक्शा) से जा सकेंगे।
रिपोर्ट:शुऐब खान ब्योरो चीफ बरेली मण्डल