भोजीपुरा (बरेली)।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षनाथ पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे “हिंदू स्वाभिमान सप्ताह” के अंतर्गत शनिवार को विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों एवं गौसेवकों ने महेशपुर शिवलिंग स्थित वृद्ध एवं निराश्रित गौशाला में सेवा कार्य आयोजित किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं गौसेवक नीरज एस सैनी ने किया। इस दौरान गौशाला में एक ट्रॉली हरा चारा पहुंचाकर गौमाता का तिलक-वंदन, पूजन एवं आरती की गई। उपस्थित गौसेवकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
इसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर गौवंशों को भूसा, चोकर एवं हरा चारा खिलाकर भंडारे का आयोजन किया। कार्यक्रम में गौसेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देते हुए गौमाता की सेवा को सर्वोच्च पुण्य बताया गया।
इस अवसर पर सचिन एस मक्कड़ (जीव जंतु कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार), जय प्रकाश देवनानी, राजेश खुराना, मोहित अग्रवाल, शशांक शुक्ला, सुधांशु सक्सेना, सचिन सक्सेना, मनीष शुक्ला, दिलीप कुमार सहित अनेक गौसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में नीरज एस सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गौसंरक्षण और सनातन मूल्यों को नई दिशा मिली है। उनके जन्मोत्सव के अवसर पर गौसेवा जैसे सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने का माध्यम बन रहे हैं।
प्रवन पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़ जिला संवाददाता बरेली