एम.अल्ताफ छिंदवाड़ा
प्रदेश स्तरीय रात्रि काम्बिंग गश्त के संबंध में पुलिस मुख्यालय भोपाल (म.प्र.) द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले में अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियो की निरंतर…धरपकड़ व अवैध कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों अपराधियों तथा अपराधों पर अंकुश लगाने व जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा द्वारा विशेष ऑपरेशन चलाकर दिनांक 06-07.06.2026 को रात्रि में शहर व देहात के थाना क्षेत्रो पर कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान कॉम्बिंग गस्त अनुभागवार पुलिस बल को अलग अलग स्थानो पर एकत्रित किया जाकर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा पुलिस बल को ब्रीफ किया गया उसके बाद अलग–अलग क्षेत्रो में कॉम्बिंग गस्त के लिये रवाना किया गया पुलिस टीम द्वारा स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियो की धरपकड़ हेतु प्रत्येक थाने में अलग-अलग पुलिस टीम तैयार कर वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय कर तकनीकी शाखा (सायबर सेल) के सहयोग एवं नाकाबंदी दबिश देकर एक ही रात्रि में औचक नाईट काम्बिंग ऑपरेशन में जिलें में सर्वाधिक वारंट की तामीली के थाना कुण्डीपुरा द्वारा कांबिग गस्त के दौरान लगातार टीम गठित कर सर्वाधिक वारंट तामील किया गया कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत ने बताया कि 08 स्थायी व 12 गिरफ्तारी कुल 20 वारंटियो को गिरफ्तार किया गया…साथ ही एक गंभीर मामले का आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है