*पूरनपुर विकास खंड में सरकारी कागजों पर प्राइवेट कर्मचारियों के हस्ताक्षर वाला विडियो हुआ वायरल*

पूरनपुर विकास खंड में सचिव अपने दफ्तर में प्राइवेट कर्मचारियों को बैठाकर खुलेआम से करवा रहा है सरकारी कागजों पर प्राइवेट कर्मचारियों के सिग्नेचर शासन के आदेशों का घोर उल्लंघन कर रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो में साफ देखा जा रहा है
कि विकासखंड पूरनपुर ब्लाक के विकास कार्यों की फाइलों पर सचिव की कुर्सी पर बैठे एक प्राइवेट कर्मचारी हस्ताक्षर कर रहा है सचिव तुलाराम ने ब्लॉक के सरकारी कमरे में निजी प्राइवेट कर्मचारी बैठा रखा है सूत्रों ने बताया कि सचिव तुला राम ब्लॉक में बहुत कम बैठता है
लेकिन उसका निजी कर्मचारी उसकी कुर्सी पर बैठ कर विकास कार्यों को निपटा ता है यही नहीं प्राइवेट कर्मचारी खुद को सचिव समझ कर सरकारी फाइलों पर सिग्नेचर कर देता है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और विकासखंड महकमे में हड़कंप मचा हुआ है
मामला संज्ञान में नहीं था यदि प्राइवेट कर्मचारी से कार्य कराया जा रहा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
प्रशान्त श्री वास्तव मुख्य विकास अधिकारी पीलीभीत
*इंडिया टीवी न्यूज तहसील रिपोर्टर बलदेव सिंह संधू*