रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
मुरैना
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ द्वारा समस्त पटवारियों को 03 जून से 10 जून 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक अपने-अपने हल्कों में शिविर आयोजित कर फार्मर रजिस्ट्री एवं बकेट क्लेमिंग कार्य में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।
निर्देशों के तहत तहसीलदार कैलारस द्वारा प्रेषित प्रतिवेदन के अनुसार तहसील कैलारस के पटवारी 03 एवं 04 जून 2026 को प्रतिदिन निर्धारित 10 बकेट क्लेमिंग कार्य का लक्ष्य पूरा नहीं कर सके। साथ ही इनका समग्र कार्य निष्पादन भी 50 प्रतिशत से कम पाया गया। इस पर सबलगढ़ एसडीएम सुश्री मेघा तिवारी ने कैलारस के 16 एवं सबलगढ़ के 10 पटवारियों का लक्ष्य पूर्ति में असंतोषजनक प्रगति पाए जाने पर दो दिवस का वेतन काटने के आदेश जारी किए गए हैं। जिनमें कैलारस तहसील के ग्राम तिलोंजरी के दीपक त्यागी, सुहास के दीपक यादव, बंधरेठा के दुर्गेश शर्मा, खेड़ाकलां कृष्णकांत मुदगल, ऐंचोली के मनीष शर्मा, शहदपुर के मुनेश खंडेलिया, खेड़तोर के नागेन्द्र जादौन, डमेजर के नीतेश गौड़, बड़वन की श्रीमती रीना गर्ग, डोंगरपुर मानगढ़ के सतीश त्यागी, सगोरिया के शिशुपाल जादौन, विलगांव क्वारी के सुधांशु शर्मा, ब्रह्मबाजना के सूरज टेगौर, सेमई के उपेन्द्र करेरिया, मामचौन के विवेक जादौ और बघरौली की श्रीमती अनघा शर्मा के नाम शामिल है।
इसी प्रकार सबलगढ़ तहसील के ग्राम रूपा का तोर के विजय कुमार शर्मा, खेरला संतोषपुर के दिलीप कुमार शर्मा, शिवलालपुरा (कुल्होली) के प्रदीप कुमार, कैमारी के राकेश कुमार गौड़, धरसोला की श्रीमती आरती गुप्ता, सलेमपुर के पप्पन जाटव, कैमाराखुर्द के बालूराम आदिवासी, बावड़ी पुरा के मनीष बंसल, डवेरा के श्री शिवसिंह धनवाल और खिरका प्रशांत कुमार के नाम शामिल है।
कलेक्टर जांगिड़ द्वारा निर्देशित किया गया है कि फार्मर रजिस्ट्री एवं बकेट क्लेमिंग कार्य में निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए