रक्सौल/हरैया।
लोकेशन मोतिहारी रक्सौल
गिरफ्तार लोगों में एक स्विट्जरलैंड की महिला तथा म्यांमार का एक युवक शामिल है।
पुलिस के अनुसार दोनों विदेशी नागरिक बिना वैध वीजा एवं पासपोर्ट के अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में पकड़े गए हैं। नियमित जांच अभियान के दौरान कस्टम चौक के समीप संदिग्ध अवस्था में पाए जाने पर पुलिस ने उनसे पूछताछ की और उनके यात्रा संबंधी दस्तावेजों की जांच की। जांच में आवश्यक वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर दोनों को हिरासत में ले लिया गया।
हरैया थाना पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों विदेशी नागरिकों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया है। साथ ही यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि वे किस मार्ग से भारत में प्रवेश किए और उनके भारत आने का उद्देश्य क्या था।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा संबंधित एजेंसियों को भी आवश्यक सूचना उपलब्ध कराई जा रही है।
बिहार मोतिहारी से ब्यूरो अमरजीत सिंह