सहारनपुर ।
उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पुलिस अधीक्षक यातायात के साथ कोषागार तथा जे.वी. जैन कॉलेज और गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, स्ट्रांग रूम एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़