सहारनपुर
सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने रामपुर मनिहारान के नंदपुर स्थित अस्थाई गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोवंश को हरा चारा खिलाकर गोसेवा की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में गौशाला में 116 गोवंश संरक्षित मिले। स्वच्छ जल, हरे चारे, भूसा व पशु आहार की व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी। डीएम ने सभी गौशालाओं में गर्मी से बचाव के लिए पानी के फोगर लगाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि गोबर के उचित प्रबंधन के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को वर्मी कम्पोस्ट बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़