पन्ना
पन्ना जिले की ग्राम पंचायत सग्रा के अंतर्गत आने वाले जैतूपुरा गांव में पानी की भारी किल्लत सामने आई है। कला क्षेत्र के इस गांव में जल संकट विकराल रूप ले चुका है।
गांव का मुख्य तालाब पूरी तरह सूख चुका है। तालाब की जगह अब सिर्फ सूखी, पथरीली और फटी हुई जमीन दिखाई दे रही है। स्थानीय जल स्रोत के खत्म होने से ग्रामीणों के सामने पीने के पानी और सिंचाई की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
स्थिति:
स्थान : ग्राम जैतूपुरा, ग्राम पंचायत सग्रा, पन्ना जिला
समस्या: पीने और खेती के पानी का अभाव
असर: सूखे तालाब के कारण जनजीवन प्रभावित, गर्मी में हालात और बिगड़े
लगातार बढ़ते तापमान के बीच पानी की कमी ने गांव में चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय स्तर पर स्थायी समाधान की मांग उठ रही है।
रिपोर्ट:
इंडियन टीवी न्यूज़ चैनल संवाददाता मानस अवस्थी की रिपोर्ट