किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
दुर्ग
दुर्ग। फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले में दुर्ग संभागायुक्त एसएन राठौर ने रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 38 स्टोर पारा, पुरैना की पार्षद पार्वती महानंद को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
नोटिस में पार्षद पार्वती महानंद को अपना पक्ष रखने का अंतिम अवसर देते हुए 25 जून तक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
यह कार्रवाई फर्जी जाति प्रमाण पत्र से जुड़े मामले में की गई है, जिसमें संबंधित दस्तावेजों और पात्रता की जांच की जा रही है। अब सभी की निगाहें 25 जून तक पार्षद द्वारा दिए जाने वाले जवाब और उसके बाद संभागायुक्त कार्यालय की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।