किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
बिलासपुर।
रतनपुर स्थित भैरव बाबा मंदिर के पास अंगूठी और प्रसाद बेचने वाले एक दुकान संचालक पर महज 10 रुपये के विवाद में चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, मामूली कहासुनी के बाद आरोपी ने गुस्से में दुकान संचालक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीली टेबलेट भी बरामद की। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ हमले के मामले के साथ-साथ एनडीपीएस एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।