दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
विंढमगंज थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएं लेकर पहुंचकर पुलिस से निस्तारण की मांग की। समाधान दिवस के दौरान कुल चार आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से एक आवेदन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष तीन प्रार्थना पत्रों को जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया।थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम लंबित मामलों की जांच कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याएं समाधान दिवस में प्रस्तुत करें ताकि समय पर समाधान मिल सके।इसी दौरान थाना परिसर में पुलिस और राजस्व विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे और उन्होंने जनता की सुनवाई की।