बारिपदा
स्थानीय रोटरी क्लब परिसर में मयूरभंज सेवा संगठन के तत्वावधान में संगठन के संस्थापक चिन्मय दास के 23वें जन्मदिन के अवसर पर एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बारिपदा प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) देवेंद्र प्रसाद बल ने किया। उन्होंने युवाओं से समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और रक्तदान जैसे महादान के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा समाजसेवी राकेश सिंह, रोटरी क्लब के सचिव तिमिर घोष, रक्त भंडार अधिकारी डॉ. सौम्यरंजन नायक, समाजसेवी विश्वजीत नायक, डॉ. निरोज कुमार पोथाल, सोमनाथ सिंह, रिंकू पाल, विनीत पुरी, चित्तरंजन स्वाईं तथा हिमांशु शेखर प्रहराज उपस्थित रहे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
शिविर में संस्थापक चिन्मय दास सहित कुल 30 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
इस अवसर पर केंद्रापड़ा की रश्मि चैरिटेबल ट्रस्ट, जलेश्वर की हेल्पिंग हैंड्स, भोलाघाटी की विवेकानंद सेवा फाउंडेशन, बारिपदा की मानवधर्म सेवा ट्रस्ट, रेड ग्रीन फाउंडेशन, मां तुलसी फाउंडेशन, नंदलाला सेवा ट्रस्ट, सोशल वेलफेयर फोरम तथा कई विशिष्ट समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में संगठन के उपाध्यक्ष संदीप कुमार नाथ, सचिव भरत कुमार पात्र, संयुक्त सचिव हरीश चंद्र लेंका, कोषाध्यक्ष तनुजा पटनायक, सांस्कृतिक सचिव रामेश्वर सिंह, सलाहकार अरविंद मुखी एवं तृप्ति मोहन महापात्र, तथा सदस्य अंकित कुमार साहू, रूमा बारिक, चिन्मय कुमार प्रधान, बापुन सिंह, राहुल महापात्र, सुभद्रा प्रधान, तनुश्री दास, सत्यम कुमार बारिक, मनोज बेहरा, मानस रंजन स्वाईं और उत्तम राउत ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
मयूरभंज से हिमांशु प्रहराज की रिपोर्ट।