ब्यूरो चीफ महासमुदं छतीसगढ
संतन दास
घटना दिनांक 06.04.2026 को बागबाहरा देसी दारू दुकान के पास स्थित चखना दुकान चलाने वाले मोनेस यादव पिता प्रेमलाल यादव उम्र 21 वर्ष साकीन विराजपाली व छन्नू चक्रधारी के साथ ग्राहक गनपत निषाद पिता शत्रुघन निषाद के बीच पैसो के लेन-देन पर तीनो के बीच विवाद हुआ था। जिस पर गनपत ने अपने अन्य साथी अर्जुन गोस्वामी, शिवा मांझी, सोनू देवांगन व एक नाबालिग को फोन कर बुलाकर सभी धारदार हथियार सहित चखना सेटर पहुंचे और मोनेस यादव को दौडाकर धारदार चाकू से वार किये थे, जिससे मोनेस के पीट, पेट व व बांये हाथ पर गंभीर चोट आयी थी। घटना कर तीन आरोपी फरार हो गये व दो आरोपी गनपत निषाद को गिरफ़्तार व एक विधि से संघर्षरत बालक पर विधि सम्मत कार्यवाही किया गया था। बागबाहरा पुलिस द्वारा प्रार्थी की रिपोर्ट पर अप क्र. 74/2026 धारा 296, 191(1) बीएनएस के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेते हुवे 03 फरार आरोपियों अर्जुन गोस्वामी, सोनू देवांगन, शिवा मांझी की पता तलाश मे बागबाहरा पुलिस की लगातार सतत प्रयास एवं सक्रिय मुखबीरी तंत्र के माध्यम से प्रकरण में शामिल व लंबे समय से फरारी आरोपियों मे से सोनू देवांगन पिता अदिकान्त देवांगन उम्र 18 साल 3 माह साकिन वार्ड न 3 थानापारा बागबाहरा एवं अर्जुन गोस्वामी पिता विनोद गोस्वामी उम्र 20 साल साकिन वार्ड न 4 थानापारा बागबाहरा, को
दिनांक 19/6/26 को गिरफ्तार किया गया व न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था। मामले मे शामिल व पांचवा व अंतिम आरोपी शिवा मांझी पिता लाभो मांझी उम्र 21 साल साकिन वार्ड 5 थानापारा बागबाहरा जो की घटना दिनांक से फरार था और इसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार प्रयास व् मुखबीरी तंत्र के माध्यम से पतासाजी की जा रही थी की दिनांक 26/6/ 26 को गिरफ्तार करने मे बागबाहरा पुलिस को सफलता मिली, जिसे न्यायिक मजिस्टेट बागबाहरा के समक्ष पेश कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।
*गिरफ्तार आरोपी-*
1- शिवा मांझी पिता लाभो मांझी उम्र 21 साल साकिन वार्ड न 5 थानापारा बागबाहरा।
*पूर्व मे गिरफ्तार आरोपी-*
दिनांक 19/6/26 को गिरफ्तार आरोपी-
1- सोनू देवांगन पिता अदिकान्त देवांगन उम्र 18 साल, वार्ड नं. 3 थानापारा बागबाहरा।
2- अर्जुन गोस्वामी पिता विनोद गोस्वामी उम्र 20 साल, वार्ड नं. 4 थानापारा बागबाहरा।
(दिनांक 06.04.2026 को गिरफ्तार आरोपी-
3- गणपत निषाद पिता शत्रुघन निषाद उम्र 21 साल साकिन वार्ड न 13 फुलवारी पारा बागबाहरा।
4- विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की गई।