लोक निर्माण विभाग एस डी ओ श्री सुधाशु चौरसियाजी के आश्वासन के बाद हुआ धरना प्रदर्शन समाप्त
7 दिनों के भीतर होगी सड़क की मरम्मत
बजाज से राजना गढ्ढो में तब्दील जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर आज मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव श्री सोपान कोहलेजी के नेतृत्व में युवाओं और स्थानीय निवासियों ने बजाज से राजना मार्ग की खस्ताहाल स्थिति और लंबे समय से प्रशासनिक अनदेखी के विरोध में आज लोक निर्माण कार्यालय सौसर मे धरना-प्रदर्शन किया।
धरने पर बैठे मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सोपान कोहले ने कहा कि बजाज से राजना सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे आए दिन राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। प्रशासन जनता की समस्याओं को लेकर कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन की उग्रता को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के एस डी ओ श्री सुधांशु चौरसियाजी मौके पर पहुंचे और उन्होंने 7 दिन के भीतर सड़क की मरम्मत कार्य शुरू कराने का मौखिक ठोस आश्वासन दिया। अधिकारियों के इस आश्वासन के बाद युवा कांग्रेस ने जनहित को ध्यान में रखते हुए धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
प्रदेश सचिव सोपान कोहले ने विभाग को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दिए गए आश्वासन के समय सीमा के भीतर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ, तो आगामी दिनों में लोक निर्माण कार्यालय के भीतर इससे भी उग्र और उथल-पुथल मचाने वाला आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर – विजय घाटोडजी दिपक इगोलेजी निवृत्ति कोहलेजी पवन उपासेजी रत्नाकर ठाकरेजी निखिल रायजी मनिष सोमकुवरजी चरण धुर्वेजी योगेश बनाईतजी प्रकाश मांगेजी इमरान शेखजी रामजी बनके नरेंद्र घाटोडेजी किशोर सातपुतेजी प्रहलाद गोहितेजी कोमल भालेरावजी मयुर फोलेजी प्रदिप चौरेजी आदित्य फोलेजी सुभाष धारपुरेजी गुणवत मेश्रामजी आकाश उइकेजी मोरेश्वर सितकारेजी प्रवीण ठाकरेजी अतुल कोघेजी भादुलाल कुमरेजी विशाल उइकेजी राजेश सोमकुवरजी निलेश पाटनकरजी एवं
बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित थे।