रामगढ़ के गोविंदगढ़ मोड़ पर आज एक बार फिर आस्था, सेवा और भाईचारे का अनूठा संगम देखने को मिला। सुप्रसिद्ध संत बाबा लाल दास जी महाराज के मेले के पावन उपलक्ष में आज गोविंदगढ़ मोड़ (यस मेडिकल के सामने) श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए।
अध्यक्ष जवाहर तनेजा (मामा ने लगाई ठंडे जल की पियाऊ
भीषण गर्मी को देखते हुए श्री श्याम जन कल्याण सेवा समिति, रामगढ़ अध्यक्ष जवाहर तनेजा मामा के नेतृत्व में धर्मार्थ ठंडे और मीठे जल की पियाऊ लगाई गई। मेले में आने वाले राहगीरों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को भीषण तपिश में इस शीतल जल से भारी राहत मिली। समिति के सदस्यों ने पूरी श्रद्धा और सेवा भाव के साथ लोगों को जल सेवा अर्पित की। ग्राम वासियों के सहयोग से हुआ विशाल भंडारा भंडारे में आसपास के करीब सैकड़ो गांव ने प्रसाद ग्रहण किया।
मेले के इस पावन अवसर पर समस्त रामगढ़ ग्राम वासियों के सामूहिक सहयोग से एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। भंडारे में सुबह से ही बाबा के भक्तों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर बाबा लाल दास के सभी भक्तगण मौजूद रहे!
रिपोर्ट अजय भारद्वाज अलवर राजस्थान