राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल शनिवार को कटनी पहुंचे। सर्किट हाउस पहुंचने पर कलेक्टर आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से सौजन्य भेंट की। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद रहा तथा सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं भी चाक-चौबंद रहीं।