बरेली में आमजन की समस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन की प्रतिबद्धता के तहत आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। बरेली परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) अजय सहानी जी द्वारा परिक्षेत्र कार्यालय में विधि-विधान से जनसुनवाई का आयोजन किया गया।जनसुनवाई के दौरान परिक्षेत्र के विभिन्न जिलों और क्षेत्रों से अपनी समस्याओं को लेकर आए आम नागरिकों की शिकायतों को डीआईजी महोदय ने बेहद संवेदनशीलता और ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने पीड़ितों को ढांढस बंधाया और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया।मामलों की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी श्री अजय सहानी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि:जनता की शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर त्वरित और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।पीड़ितों को अनावश्यक रूप से थानों या कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।जनसुनवाई में आने वाले मामलों की मॉनिटरिंग स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाए।इस दौरान कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। डीआईजी की इस त्वरित कार्यशैली और सख्त रुख से जनसुनवाई में आए फरियादियों ने राहत की सांस ली और प्रशासन के प्रति विश्वास जताया।
रिपोर्ट:शुऐब खान ब्योरो चीफ बरेली डिवीज़न