कोरबा छत्तीसगढ़
प्रमोद गुप्ता की रिपोर्ट
कोरबा जिले से बड़ी खबर है राजगामार थाना क्षेत्र में रविवार सुबह मजदूरों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और पेड़ से जा टकराई हादसे में 9 मजदूर घायल हुए हैं जिनमें तीन महिला मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है सभी मजदूर गोढ़ी स्थित कार्बन फैक्ट्री में काम करने जा रहे रविवार सुबह करीब 8:00 बजे दरगाह गांव से मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप बनखेता गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई और पेड़ से टकरा गई टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई राहगीरों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप के नीचे फंसे मजदूरों को बाहर निकाला सूचना पर पहुंची राजगमर पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।घायलों में उर्मिला कंवर अंजलि कंवर और सरिता मांझी की हालत गंभीर बताई जा रही है प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा हैlअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दुर्घटना के कर्म का पता लगाया जा रहा है।फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है