कोरबा छत्तीसगढ़
प्रमोद गुप्ता की रिपोर्ट
कोरबा: उरगा थाना क्षेत्र के मीरा रिसोर्ट में बर्थडे पार्टी के बाद हुई विवाद में युवक उज्जवल कुमार सिंह की बोलोरो कैंपर से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी तुषार ढांडा को गिरफ्तार कर लिया है l
घटना में प्रयुक्त बोलोरो कैंपर भी जप्त कर ली गई हैl आरोपी के खिलाफ थाना उरगा में धारा 103 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि 3 जुलाई की रात विवाद के बाद आरोपी ने वाहन से उज्जवल को कुचल दिया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।