सारंगढ़ में आज सियासत गरमा गई है। नकटी गांव में हुई तोड़फोड़ और ग्रामीणों को बेघर किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन किया।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जवाहर भवन मेला ग्राउंड, तुर्की तालाब चौक पर एकत्रित होकर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विरोध का मुख्य कारण धरसीवां विधानसभा के नकटी गांव में 85 घरों को तोड़े जाने का मामला है। बरसात के मौसम में ग्रामीणों को बेघर किए जाने को कांग्रेस ने अमानवीय करार दिया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े एवं बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे, पूर्व विधायक पदमा मनहर सहित जिले के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता गण शामिल रहे।। कांग्रेस का आरोप है कि ‘विधायक कॉलोनी’ बनाने के नाम पर गरीबों के आशियाने उजाड़े जा रहे हैं, जिसका पार्टी हर स्तर पर विरोध करेगी।
जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़
देवकुमार जाटवर
ब्यूरो चीफ