तहसील करनैगंज विकासखंड हरधरमऊ के ग्राम राजपुर, गैवार पुरवा में चकबंदी प्रक्रिया को लेकर बवाल मच गया है। शनिवार को पीड़ित किसानों ने एकजुट होकर चकबंदी लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए। महाजन प्रसाद विश्वकर्मा,ने 10000 रु लेखपाल को जमीन को सही करवाने के लिए दिया एवं नीलम देवी से लेखपाल ने खेत सही करवाने के लिए 70000 की मांग किया पर उस गरीब महिला के पास इतना पैसा नहीं था फिर भी उसने 35000 दिया उषा देवी, कृष्ण कुमार शर्मा, सत्येंद्र कुमार समेत कई किसानों ने वीडियो मे बयान दिया है कहा कि लेखपाल घूसखोरी कर रहा है और जातिवादी विचारधारा से चकबंदी कर रहा है पीड़ितों का आरोप है कि ग्राम राजपुर की जमीनों की पैमाइश और नक्शे बनाते समय नियमों को ताक पर रख दिया गया महाजन प्रसाद विश्वकर्मा ने बयान दिया है कि जमीन को गलत तरीके से चिन्हित किया गया। उनका कहना है कि सतेंद्र कुमार की जमीन को दबंगों के पक्ष में कर दिया गया, जबकि उनके पास कागज मौजूद हैं वीडियो में उषा देवी ने रोते हुए कहा कि लेखपाल पैसा मांगता है, न देने पर जमीन दूसरे के नाम कर देता है” कृष्ण कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि “सिर्फ एक जाति के लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है, गरीब और दलित किसानों को उजाड़ा जा रहा है सत्येंद्र कुमार ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई पीड़ितों ने जिलाधिकारी और चकबंदी आयुक्त से मांग की है कि मौके पर जाकर स्थानीय जांच कराई जाए और दोषी लेखपाल पर तुरंत कार्रवाई हो ग्राम रोजगार सेवक संगठन ने चेतावनी दी कि निष्पक्ष जांच न होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग।
दिनेश श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट जनपद गोंडा