सहारनपुर-ढमोले की सफाई के लिए आये 10 करोड़ रुपये सिंचाई विभाग को मार्क किये जा चुके हैं नगर निगम ने उसमें से एक पैसा भी खर्च ना करके अपने फंड से करवाये हैं ढमोला सफाई व सुधार के कार्य : महापौर डा. अजय कुमार सिंह सहारनपुर महापौर डा. अजय कुमार सिंह ने ढमोला नदी की सफाई के लिए जारी हुए 10 करोड़ रुपये के फंड की जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम के माध्यम से सरकार द्वारा जारी 10 करोड़ रुपये का फंड जल निगम की संस्था सी एन जी एस को मार्क किया गया था, जिनके द्वारा काम करने से इंकार करने पर निगम ने सरकार को अवगत करवाया और वह सारा फंड सिंचाई विभाग को मार्क कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि नगर निगम के पास नदियों की सफाई की विशेषज्ञ टीम नही होती इसलिए सरकार की नीतियों के अनुसार नदियों की सफाई का काम सिंचाई विभाग को करना है जिसका पूरा फंड उन्हें मार्क भी हो चुका है। उन्होंने आगे बताया कि निगम द्वारा अभी तक जितनी भी पेचिंग व सफाई करवाई गयी है उसके लिए निगम ने उक्त फंड में से एक पैसा भी खर्च नही किया है और सारा खर्च निगम ने किया है, निगम द्वारा करवाये गये पेचिंग व सफाई कार्यों का ही असर है कि लगातार तीन दिन से हो रही भारी बारिश के बावजूद अभी तक संभावित जलभराव को रोकने में बहुत मदद मिली है और अभी तक एक आध बहुत नीचले इलाके को छोड़कर कहीं भी जलभराव की स्थिति नही है अगर बारिश नही रुकती तब भी नगर निगम उस स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और उसकी टीमें जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर लगातार काम कर रही हैं।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़