झांसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीवीजीटीएस मूर्ति ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान पहुंचे पीड़ितों एवं फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रत्येक प्रार्थना पत्र का विस्तार से अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।एसएसपी ने फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।
Shakti Singh reporter
ITN national news jhansi