कस्बा बिहारीगढ़ स्थित पंकज टेंट हाउस में बुधवार को संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल इकाई की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, व्यापारी हितों से जुड़े मुद्दों तथा नगर इकाई के विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास एवं जिला अध्यक्ष जयवीर राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रवि राठौर को सर्वसम्मति से नगर महामंत्री मनोनीत किया गया। उपस्थित व्यापारियों ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास ने कहा कि संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल लगातार व्यापारियों के हितों की आवाज बुलंद कर रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार से व्यापारियों के लिए व्यापारी बीमा, स्टॉक बीमा, पेंशन योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण मांगें उठाई जा रही हैं, ताकि व्यापारियों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने सभी व्यापारियों से संगठन को मजबूत बनाने और एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया।नगर अध्यक्ष अश्वनी मित्तल ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए नगर इकाई का विस्तार करना आवश्यक है। उन्होंने अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने और व्यापारी हितों के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों पर भी चर्चा की गई तथा व्यापारी समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने का निर्णय लिया गया।इस अवसर पर अरविंद राठौर, विनायक गर्ग, मोहसिन, वैभव मित्तल, विवेक मित्तल, हन्नी सैनी, विशाल काम्बोज, संदीप वर्मा, अमित कुमार सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे। कुलदीप सिंह
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़