राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
नशे से दूरी है जरूरी 2.0′ अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम, महिला-पुरुष मजदूरों को बताए नशे के दुष्परिणाम
कटनी। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संचालित “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत मंगलवार को निवार चौकी पुलिस ने माइंस क्षेत्र में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नशामुक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम में चौकी प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा ने माइंस में कार्यरत महिला एवं पुरुष मजदूरों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए स्वस्थ और नशामुक्त जीवन अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है, इसलिए इससे दूरी बनाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर उपस्थित मजदूरों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा समाज को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प कराया गया।
कार्यक्रम में चौकी प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा, प्रधान आरक्षक अंकित दुबे सहित निवार चौकी का पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आगे भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे के प्रति सचेत किया जाएगा।