किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
जब इस सड़क के विकास, मरम्मत या सफाई को लेकर शिकायत की जाती है, तो संबंधित पार्षद यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि “यह हमारे क्षेत्र में नहीं आता।”
लेकिन सवाल यह है कि यदि जनता की समस्या किसी की जिम्मेदारी नहीं है, तो चुनाव के समय जनता भी यही जवाब दे कि “यह वोट हमारे क्षेत्र में नहीं आता”, तो कैसा लगेगा?
जनप्रतिनिधि बनने का अर्थ केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान करना भी है। वार्डों की सीमाएं अलग हो सकती हैं, लेकिन सड़क पर चलने वाली जनता एक ही है
प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से आग्रह है कि इस मुख्य मार्ग की जिम्मेदारी तय कर जल्द से जल्द सड़क का विकास, मरम्मत और नियमित सफाई सुनिश्चित करें। जनता को जिम्मेदारी से बचने वाले जवाब नहीं, बल्कि समाधान चाहिए।