मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को पन्ना प्रवास के दौरान श्री जुगल किशोर मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना के साथ विधिवत पूजन-अर्चन किया।इस दौरान उन्होंने श्रीधाम वृंदावन से पधारे संत श्री श्री 108 महंत स्वामी किशोरदास महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। मंदिर प्रांगण का भ्रमण करते हुए सीएम ने श्रद्धालुओं का अभिवादन किया।सीएम डॉ. यादव ने कहा कि अलौकिक जगत में संतों की वाणी से जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है। प्रदेश में जनकल्याण के सभी कार्य भगवान के आशीर्वाद से ही संचालित हो रहे हैं और जीवन में संस्कारों का होना बहुत जरूरी है।उन्होंने आगे कहा कि अब प्रदेश में सभी धर्मों के लिए एक समान कानून लागू होगा। सर्वधर्म समभाव के साथ प्रदेश तरक्की की ओर बढ़ रहा है। सीएम ने घोषणा की कि पन्ना में अब हर वर्ष तीन दिवसीय कथा उत्सव का आयोजन किया जाएगा और यहां एक संस्कृत विद्यालय भी खोला जाएगा।
इंडियन टीवी न्यूज़ चैनल संवाददाता मानस अवस्थी पन्ना मध्य प्रदेश