अन्याय के खिलाफ विद्रोह, आत्मसम्मान के लिए संघर्ष और सामाजिक न्याय की बुलंद आवाज़ रहीं वीरांगना फूलन देवी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद रहीं फूलन देवी का जीवन कमजोर और वंचित वर्गों के लिए प्रेरणा माना जाता है। उनके साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की कहानी आज भी लाखों लोगों को अन्याय के खिलाफ खड़े होने की ताकत देती है।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा गया कि फूलन देवी जी का जीवन एक अमिट मिसाल है। उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और सामाजिक बराबरी व न्याय के लिए लगातार आवाज़ उठाई। उनका व्यक्तित्व नारी शक्ति और आत्मसम्मान का प्रतीक बनकर आने वाली पीढ़ियों को दिशा देता रहेगा।
इंडियन टीवी न्यूज़ चैनल संवाददाता मानस अवस्थी की रिपोर्ट पन्ना मध्य प्रदेश