अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
चिचोली (बैतूल)। नगर परिषद चिचोली द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार दोपहर नगर के मोक्ष धाम परिसर में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने एक साथ मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और नागरिकों ने आम, पीपल, नीम सहित कई छायादार व फलदार पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।