किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) 2026 का आयोजन आगामी 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी 17 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उच्च शिक्षा विभाग के तहत आयोजित होने वाली इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) पद के लिए पात्रता निर्धारित की जाती है।
परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जा रही है। अभ्यर्थियों को निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आवेदन पत्र भरने और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने की सलाह दी गई है।
परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता, विषयों की सूची, आवेदन प्रक्रिया, शुल्क और अन्य दिशा-निर्देश आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है, ताकि अंतिम समय में तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।