पिछोर –डीजे बैंड पर वेल्डिंग करते समय करंट लगने से हुई युवक की मौत मृतक के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर लगाया हत्या का आरोप पुलिस पर भी लगाया आरोप पुलिस ने नहीं की fir लगभग 3 घंटे से लगा है चक्का जाम , कई घंटे से लोग बाग जाम में फंसे हुए हैं।
मामला कमालपुर गांव का है जहां एक युवक की मौत करंट लगने से हुई है जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है लेकिन इस मामले में मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का प्रकरण दर्ज करने की बात कही गई । थाना प्रभारी नीतू सिंह ने इस मामले में परिजनों को समझाएं देते हुए बताया कि मर्ग कायम करने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी सामने आएगा उस आधार पर मामला दर्ज कर दिया जाएगा लेकिन मृतक के परिजन थाना प्रभारी की बात से संतुष्ट नहीं हुए और परिजनों ने थाने के सामने मृतक का शव रखकर चक्का जाम कर दिया जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा और मृतक के पिता ने बताया मेरे बेटे को गांव के कुछ लोग अपने खेतों में दवाई डलवाने के लिए ले घर से ले गय थे और उन्होंने करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी पुलिस द्वारा बताया गया कि मृतक डीजे बैंड का काम पार्टनरशिप में करता था और वह अपने डीजे की गाड़ी में वेल्डिंग कर रहा था तभी उसे करंट लगा तभी उसके साथी उसे तुरंत इलाज के लिए झांसी ले गए जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । लेकिन अब परिजन हत्या का प्रकरण दर्ज कराने की बात पर अड़े हुए हैं और थाने के सामने चक्का जाम करें हुऐ हैं।
रिपोर्टर दीपक गुप्ता पिछोर जिला शिवपुरी