बस्ती। साधु-संतों, सनातन धर्म और अयोध्या धाम के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को शास्त्री चौक पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद पांडे प्रमुख रूप से मौजूद रहे। साथ ही भाजपा बस्ती के तमाम वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पप्पू यादव के बयान से साधु-संतों, सनातन धर्म और अयोध्या धाम की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि धार्मिक आस्थाओं का सम्मान सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार के कथित अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ऐसे बयानों का लोकतांत्रिक तरीके से लगातार विरोध जारी रखने की बात कही।
इंद्रजीत त्रिपाठी
ब्यूरो चीफ, बस्ती
आईटीएन नेशनल न्यूज