छतरपुर के राजनगर थाना क्षेत्र मे अवैध बालू उत्खनन को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट के साथ फायरिंग कर दी। घटना में 4 लोग घायल हो गए,प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नाले से बालू भरने का विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग भी कर दी। घटना में चार लोग घायल हुए हैं। ,घायलों मे रामदास विश्वकर्मा, उनके पुत्र नरेंद्र विश्वकर्मा, पुष्पेंद्र विश्वकर्मा और संजय विश्वकर्मा*। बताया जा रहा है कि *पुष्पेंद्र विश्वकर्मा* के पैर में गोली लगी है, जबकि अन्य तीन लोग मारपीट में घायल हुए हैं।,जानकारी के अनुसार, आरोपियों को बालू भरने से मना किया गया था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और आरोपियों ने मारपीट के साथ फायरिंग कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।,सूचना मिलने पर राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल छतरपुर भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।