जनपद सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में मनोहरपुर स्थित रेस्ट हाउस के पास खेत में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक के गले में रस्सी बंधी थी।
मृतक की पहचान डॉ. राजबीर सैनी पुत्र भारत सैनी, निवासी बादशाहपुर के रूप में हुई है।
मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है
आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़