किशोर कुमार छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
रायपुर। भारतीय थल सेना की अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026-27 के तहत आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में रायपुर जिले के 170 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Fitness Test) के लिए पात्र घोषित हुए हैं।
पात्र अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थी 10 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, लोकभवन के बाजू, सिविल लाइन, रायपुर में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
इसके अलावा अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक employmentexchange.raipur@yahoo.com ई-मेल के माध्यम से भी अपना आवेदन भेज सकते हैं।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने बताया कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा। इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बेहतर रूप से तैयार करना और सेना भर्ती में उनकी सफलता की संभावना को बढ़ाना है।