कैलाश आर्य प्रदेश रिपोर्टर मध्यप्रदेश
चिचोली मे 9 अगस्त को ब्लाक स्तर पर नगर के तपश्री खेल मैदान पर बडे धुमधाम एवं हर्षोल्लास से विश्व आदिवासी दिवस समस्त आदिवासी सामाजिक संगठन और आकाश संगठन द्वारा मनाया गया इस अवसर पर नगर बिरसा मुंडा,रानी दुर्गावती, की झांकी के साथ भव्य रैली निकाली गई जो पुरे नगर के मुख्य मार्ग से होती खेल मैदान पहुंची रैली का विभिन्न संगठन संस्था के द्वारा फूलों की वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया जहा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती काकोडिया वरिष्ठ समाजसेवी दामजी उईके, डाक्टर रमेश काकोडिया महेश उईके डाक्टर राजा धुर्वे जयस अध्यक्ष शिवम उईके प्रवक्ता डोमा सिंह कुमरे जनपद सदस्य सुनिल करोचे सपना इवने सुमन बिहारे सहित अन्य अतिथियों ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को,सेवा निवृत्त शासकीय कर्मचारियों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले को प्रमाण पत्र शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया जहां राजा धुर्वे ने कहा कि समाज के एक रोटी कम खाओ पर अपने बच्चों को शिक्षित बनाये शिक्षा से बडे बडे मुकाम हासिल कर सकता है समाज सेवी रमेश काकोडिया ने कहा आदिवासी समाज भोला भाला हैं उस पर कोई भी अत्याचार परेशान करता है समाज को विकास शील बनाने के लिए शिक्षीत होना जरूरी है हमे आदिवासी संस्कृति को बचाना होगा नही तो हम सब बिखर जायेंगे समाज में शराब पीना बंद करें और मोबाईल युग रील नही बनाकर डाले उसमे अचछी चीजे को देखकर अपने और परिवार के विकास की बाते सीखे पश्चात बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और पर्यावरण संरक्षक कालूराम पंडाग्रे ने सभी अतिथियों को औषधीय पौधों का वितरण किया गया ।