कल्पना तिराहा पर कांवड़िये रोहित कुमार पुत्र जनरल सिंह, निवासी रामगढ़, अंबाला द्वारा अपनी मोटरसाइकिल HR85 D 0424 के गुम होने की सूचना दी गई।
प्रभारी निरीक्षक थाना कुतुबशेर श्री संतोष त्यागी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सविता चौधरी एवं महिला आरक्षी दीपा व काजल द्वारा तत्काल आसपास तलाश की गई।
तलाश के दौरान गुरु नानक इंटर कॉलेज के पास मोटरसाइकिल बरामद कर कांवड़िये रोहित कुमार को सकुशल सुपुर्द की गई। मोटरसाइकिल वापस मिलने पर कांवड़िये ने पुलिस का आभार व्यक्त किया सहारनपुर पुलिस — शिवभक्तों की सुरक्षा के साथ उनकी हर संभव सहायता के लिए सदैव तत्पर। रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़