सहारनपुर । कांवड़ मेला यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराना पुलिस प्रशासन के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था। लाखों की संख्या में आने वाले शिवभक्तों की भीड़, लगातार बढ़ता यातायात, संवेदनशील मार्गों पर व्यवस्था, सुरक्षा की जिम्मेदारी और हर पल बदलती परिस्थितियों के बीच सहारनपुर के सभी थानाप्रभारीयो व चौकी प्रभारियों एवं सभी पुलिसजनों ने जिस लगन, निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी निभाई, वह वास्तव में प्रशंसा और सम्मान का विषय है।इस पूरी व्यवस्था की सफलता के पीछे केवल किसी एक अधिकारी या एक विभाग का योगदान नहीं रहा, बल्कि पुलिस के हर स्तर पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ मैदान में डटे रहे। एक टांग पर खड़े रहे मन में यह सोच लिए की किसी भी तरह कावड़ यात्रा शांति पूर्वक तरीके से सफल हो पुलिस अधिकारियों से लेकर बीसों के(22)थाना प्रभारियों तक, सभी चौकी इंचार्ज, पुलिसकर्मी और ड्यूटी पर तैनात प्रत्येक जवान ने दिन-रात एक करके अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। कई-कई घंटे लगातार सड़कों पर खड़े रहकर यातायात को सुचारु बनाए रखना हो, कांवड़ियों के मार्ग को सुरक्षित रखना हो, भीड़ को नियंत्रित करना हो या किसी आकस्मिक परिस्थिति से निपटना हो,पुलिसकर्मियों ने हर मोर्चे पर अपनी जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता से निभाया।कांवड़ मेला केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि सहारनपुर की व्यवस्था,संवेदनशीलता और सामाजिक सौहार्द की भी परीक्षा होती है। ऐसे में पुलिस के सामने सबसे बड़ी जिम्मेदारी सुरक्षा के साथ-साथ श्रद्धालुओं के प्रति सेवा और सम्मान की भावना बनाए रखने की होती है। इस बार पुलिसकर्मियों ने अपने व्यवहार और कार्यशैली से यह साबित किया कि वर्दी केवल कानून-व्यवस्था संभालने का माध्यम नहीं, बल्कि जरूरत के समय लोगों की सहायता और सुरक्षा का भरोसा भी है। थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहे, चौकी इंचार्ज और पुलिसकर्मी छोटे से छोटे बिंदु पर नजर बनाए रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने लगातार निगरानी, मार्गदर्शन और समन्वय के माध्यम से पूरी व्यवस्था को मजबूती प्रदान की। एक अधिकारी का निर्णय, दूसरे की तत्परता, किसी जवान की कई घंटे की ड्यूटी और किसी चौकी प्रभारी की सजगता,इन सभी छोटी-बड़ी जिम्मेदारियों ने मिलकर एक बड़ी सफलता की कहानी लिखी। सब से महत्वपूर्ण बात यह रही कि यह सफलता सामूहिक प्रयासों का परिणाम बनी। किसी एक व्यक्ति को इसका श्रेय देना उन तमाम पुलिसकर्मियों के साथ न्याय नहीं होगा, जिन्होंने अपनी व्यक्तिगत सुविधाओं और आराम की परवाह किए बिना लगातार ड्यूटी की। परिवार से दूर रहकर, मौसम और परिस्थितियों की परवाह किए बिना, उन्होंने कांवड़ियों की यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए अपना पूरा समय दिया। सहारनपुर पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारियों,(22)थाना प्रभारियों, समस्त चौकी प्रभारियों और प्रत्येक पुलिस कर्मचारी को इस शानदार सामूहिक प्रयास के लिए साधुवाद। यह सफलता बताती है कि जब पूरी टीम एक लक्ष्य के लिए ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करती है तो कठिन से कठिन चुनौती भी आसान हो जाती है कांवड़ मेला सकुशल संपन्न हुआ, कोई बड़ी घटना या दुर्घटना व्यवस्था पर भारी नहीं पड़ी और लाखों श्रद्धालु अपने गंतव्य की ओर सुरक्षित आगे बढ़ सके। इसके पीछे उन हजारों घंटों की मेहनत है, जो वर्दीधारियों ने सड़कों पर खड़े होकर, यातायात के बीच, भीड़ के बीच और लगातार बदलती परिस्थितियों के बीच बिताए। सहारनपुर पुलिस की यह सफलता केवल एक आयोजन के सफल समापन की कहानी नहीं है, बल्कि टीमवर्क, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण की मिसाल है। सामूहिक प्रयास रंग लाए और सहारनपुर पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर यह विश्वास मजबूत किया कि जब पूरी पुलिस टीम एकजुट होकर जिम्मेदारी निभाती है तो जनता का भरोसा और व्यवस्था दोनों मजबूत होते हैं। इस उल्लेखनीय कार्य के लिए सहारनपुर पुलिस के प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को दिल से बधाई, सलाम सम्मान और साधुवाद
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़