गोण्डा, स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की।ए आर टी ओ आर.सी. भारतीय के नेतृत्व में परसपुर क्षेत्र में 5 स्कूल वाहन सीज किए गए। फिटनेस फेल और कागजात पूरे न होने पर पीपीएन पब्लिक स्कूल, डैफोडिल पब्लिक स्कूल, काशी प्रसाद मेमोरियल और बेनी माधव इंटर कॉलेज के वाहन जब्त हुए।
ए आर टी ओ ने स्कूल प्रबंधकों को सभी दस्तावेज अपडेट कराने का निर्देश दिया। अगस्त भर चलेगा सघन अभियान।
रिपोर्ट श्रीनाथ रस्तोगी आई टी एन नैशनल जिला स्वादाता गोण्डा