राजगढ़ ब्यूरो चीफ संतोष गोस्वामी
ब्यावरा – गादिया स्कूल ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत गुरुवार देश भक्ति गीतों डीजे की धुन पर गादिया स्कूल से प्रारंभ हुई विभिन्न गांवों से निकल कर बाइक रैली निकाली गई गादीया स्कूल से सोनकच्छ, बैरसिया में तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूरे मार्ग में वन्देमातरम, और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा ग्रामीण क्षेत्र बैरसिया के मंडी प्रागण में समापन हुआ इसमें सभी जनप्रतिनिधियो ने तिरंगा हाथ में लेकर सहभागिता की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से अभियान से जुड़ने और घरों व प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने का आह्वान किया। सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन मौजूद रहे।