गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़। जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में आज किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में किसान, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति का संदेश दिया।भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद तिरंगा यात्रा पूरे उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। चौकी इंचार्ज मनीष बालियान ने अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहकर यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया।तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों ने कड़ी धूप में भी अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाई। पुलिस प्रशासन की ओर से मिले सहयोग और सुरक्षा व्यवस्था की भी लोगों ने सराहना की। प्रशासन और पुलिस की सक्रियता के चलते यात्रा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।तिरंगा यात्रा ने क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना दिया और बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली।
हापुड़ से संवाददाता शादाब खान की रिपोर्ट