बबीना। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बबीना छावनी परिषद विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं जनजागरूकता पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक बिंद के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ थाना प्रभारी राहुल राठौर ने बबीना थाना परिसर के सामने किया।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने आमजन को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने, राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बनाए रखने तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संदेश दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने तिरंगे के महत्व और उसके सम्मान से जुड़े विभिन्न पहलुओं को सहज एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। आयोजन का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करना और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना रहा।
Shakti Singh reporter
ITN national news jhansi