सहारनपुर। प्रैस मीडिया एसोसिएशन के द्वारा एक विशेष कार्यक्रम कोर्ट रोड़ स्थित एक होटल में आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकारणी का विधिवत रूप से गठन कर विस्तार किया गया। इस कार्यक्रम में ज़िले भर से पत्रकारों ने भाग लिया वहीं संगठन से जुड़े पत्रकारों को पदभार ग्रहण कराया गया। जिसमें अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, महासचिव मोनू कुमार, उपाध्यक्ष अबलीश गौतम,उपाध्यक्ष कमल गर्ग, संगठन मंत्री मुकेश मनवाल,सचिव मुराद अली,सचिव सार्थक शर्मा, सचिव अभिताभ कुनाल, सचिव महेश रज्जरवाल, सचिव हाकिम अली, उपसचिव फहरत हुसैन, उप सचिव विनय जैन, तहसील अध्यक्ष नकुड़ नवनीश चौधरी,तहसील अध्यक्ष रामपुर मनिहारान/नानौता फैजान सिद्दीकी ,अध्यक्ष नगर पंचायत इरसाद हमीद अध्यक्ष गंगोह,छुटमलपुर अजय कुमार, राजीव मोंगरा सदस्य,मनीष अरोड़ा सदस्य, सुधीर सैनी सदस्य, घोषित किए गए ।इस दौरान कई अन्य पत्रकारों को भी संगठन से जोड़ा गया। कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रैस मीडिया एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने कहा कि संगठन में कोई भी पद हो वह एक बड़ी जिम्मेदारी हैं जिसका नियमानुसार पालन करना संगठन को मजबूत बनाना है उन्होंने बताया कि आज जो जिम्मेदारी हम सबको मिली हैं उसमें कोई छोटा बड़ा नहीं हैं सभी साथियों को मिलजुलकर पत्रकारों के हित की रक्षा करना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। आज के दौर में पत्रकारिता करना किसी चुनौती से कम नहीं हैं, आये दिन पत्रकारों पर सच्ची खबरें दिखाने पर मुकदमें किए जाना बड़ा ही निंदनीय हैं जिसमें पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठते हैं जबकि बिना जांच करें ही झूठा मुकदमा दर्ज़ किया जाना किसी भी सूरत में प्रैस मीडिया एसोसिएशन बर्दाश्त नहीं करेगा। महासचिव मोनू कुमार ने कहा कि पत्रकारिता का क्षेत्र काँटो की सेज के बराबर हो गया हैं सच दिखाना और बोलना बड़ा कठिन होता जा रहा हैं लेकिन मजबूत इरादों वाले पत्रकारों की वजह से भ्रष्टाचार और दबंगाई पर अंकुश लगाने का जो साहस किया जाता हैं वह सराहनीय कार्य है परस्थिति चाहे कैसी भी हो सच लिखने वाले सच दिखाने वाले किसी से नहीं डरते और न ही किसी अंजाम की परवाह करते हैं उन्होंने कहां की जो पत्रकार साहसपूर्ण सच्ची और अच्छी पत्रकारिता करना चाहते हैं वह प्रैस मीडिया एसोसिएशन संगठन से जुड़े और अपनी साहसिक पत्रकारिता को नया आयाम दें, उनके लिए प्रैस मीडिया एसोसिएशन संगठन कंधे से कंधा मिलाकर हर मोड़ पर खड़ा हैं।
इस दौरान अहसान अली , ब्रजमोहन कौशिक,मुदस्सर अली, अजय खुराना, राजन चौधरी, आदि पत्रकार मौजूद रहे
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़