सहारनपुर। प्रदेश की प्राक्कलन समिति के सभापति एवं नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं चार बार के पूर्व विधायक व दो बार के मंत्री धर्म सिंह सैनी को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला गंभीरता से उठाया है।विधायक मुकेश चौधरी ने सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कहा है कि सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है कि अज्ञात लोगों द्वारा डम्पर वाहन के माध्यम से धर्म सिंह सैनी को टक्कर मारकर जान से मारने की धमकी दी गई है, जिसे धर्म सिंह सैनी ने स्वयं भी स्वीकार किया है। इसी मामले की जांच हो ओर ऐसे लोगो पर कार्रवाई होनी जरूरी है !! जिन्ह लोगो ने माननीय पूर्व मंन्त्री को धमकी दी है !
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़