*नादन में जलभराव का जायजा लेने पहुंचे कुलदीप तिवारी, तत्काल समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश*
मैहर मे लगातार हो रही अत्यधिक बारिश के चलते नादन क्षेत्र में जलभराव की स्थिति को देखते हुए कुलदीप तिवारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर आमजन की परेशानियों को करीब से समझा और संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर जलभराव की समस्या के शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
कुलदीप तिवारी की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। बारिश के बीच मौके पर पहुंचकर समस्या का जायजा लेना इस बात को दर्शाता है कि वे क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं और आमजन की तकलीफ को केवल कागजों तक सीमित रखने के बजाय जमीन पर जाकर समझने में विश्वास रखते हैं।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जलभराव के कारण लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही प्रभावित स्थानों पर पानी निकासी की व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात कही।
बारिश के बीच मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्या सुनना और उसके समाधान के लिए अधिकारियों से समन्वय करना कुलदीप तिवारी की सक्रियता और जनसेवा के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है।