अकोदिया।
नगर परिषद अकोदिया के वार्ड नं. 08 में निकाय निधि से खुली नालियों की मरम्मत कर उन पर ढक्कन लगवाए गए। यह कार्य पार्षद राकेश राठौर के नेतृत्व में कराया गया।
खुली नालियों के कारण रहवासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। साथ ही, दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी। नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नालियों की मरम्मत कर उन पर ढक्कन लगवाए गए।
इस कार्य से वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। निकाय निधि से कराए गए इस कार्य को वार्ड की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पार्षद राकेश राठौर के साथ वार्ड निवासी भूपेंद्र सिंह राजपूत, अभय प्रजापति,प्रकाश राठौर,श्याम योगी,रवि मालवीय,रेहान खान सहित अन्य वार्डवासी मौजूद रहे।
